खराब मौसम और बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण मां वैष्णो देवी यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। रातभर हुई तेज बारिश की वजह से मां वैष्णो देवी के अहम बैटरी कार मार्ग पर कई जगह चट्टानें, पत्थर, कंकड़ और मलबा गिरने की खबर है। वहीं भैरव घाटी मार्ग पर भी हल्का भूस्खलन हुआ है।
बैटरी कार सेवा, हेलीकॉप्टर सेवा के साथ-साथ घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सेवाएं भी फिलहाल बंद कर दी गई हैं। कटरा में सभी पंजीकरण केंद्र भी बंद रखे गए हैं।
कटरा में करीब 15 हजार श्रद्धालु यात्रा दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल इलाके में रुक-रुक कर बारिश जारी है।





