रायपुर के PNB बैंक में भीषण आग, दस्तावेज बचाने में जुटी टीम

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बुढ़ापारा स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में अचानक भीषण आग लग गई। बैंक की बिल्डिंग से काला धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं, जबकि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है। वहीं, बैंक के जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित बाहर निकालने की भी कोशिश की जा रही है।

फिलहाल शुरुआती आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment