बलौदाबाजार। जिले के खोरसी नाला में मंगलवार को तेज बहाव के बीच बिजली विभाग की एक पिकअप वाहन बह गई। वाहन में सवार चार कर्मचारियों में से तीन किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि एक कर्मचारी लापता हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लापता कर्मचारी की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लगातार बढ़े जलस्तर और तेज बहाव के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है।
प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान उफनते नालों और पुल-पुलियों को पार करने से बचने तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
फिलहाल लापता कर्मचारी की तलाश जारी है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी और रेस्क्यू अभियान की प्रगति का इंतजार किया जा रहा है।





