मानसून सत्र से पहले सियासी वार रूम एक्टिव

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। सत्र से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात करने स्पीकर हाउस पहुंचे। वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत भी स्पीकर हाउस पहुंच चुके हैं।

पांच दिवसीय मानसून सत्र के लिए कुल 1033 प्रश्न लगाए गए हैं। कांग्रेस ने किसानों और नकटी समेत विभिन्न जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। दूसरी ओर, भाजपा भी विपक्ष के हमलों का जवाब देने और सदन में अपनी रणनीति तय करने में जुटी हुई है।

इसी सिलसिले में आज शाम भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मानसून सत्र के दौरान सरकार की रणनीति और विपक्ष के सवालों का जवाब देने की तैयारी पर चर्चा होगी। आगामी सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस होने के आसार हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment