केंद्रीय जेल में उम्रकैद कैदी की मौत!

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। नहाने के दौरान पैर फिसलने से एक कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तखतपुर निवासी 62 वर्षीय जनकराम साहू के रूप में हुई है। वह हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

जानकारी के मुताबिक, जनकराम साहू पिता इतवारी बिलासपुर केंद्रीय जेल में बंद था। रविवार सुबह वह जेल परिसर में नहा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गिरकर पत्थर से टकरा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।

घटना के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत उसे सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल जेल प्रबंधन यह पता लगाने में जुटा है कि बंदी जहां गिरा वहां काई की वजह से फिसलन थी या हादसे की कोई और वजह रही। जेल अधीक्षक का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment