रायपुर में धधकी ऑयल फैक्ट्री, इलाके में मचा हड़कंप

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार सुबह उरला स्थित पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के भीतर कुछ कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में टायरों को जलाकर डामर बनाने का कार्य किया जाता है। शनिवार सुबह कामकाज के दौरान अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे परिसर में फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया।

घटनास्थल पर पुलिस बल भी तैनात है और सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहा है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा और हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment