बागी सांसदों की सूची में सयानी घोष भी!

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा सियासी हलचल देखने को मिल रहा है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को उस समय झटका लगा जब उनकी ही पार्टी की सांसद सयानी घोष का नाम बागी सांसदों की सूची में सामने आया।

जानकारी के अनुसार, टीएमसी के करीब 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को एक पत्र लिखा है, जिसमें संसद में अलग व्यवस्था की मांग की गई है। इसी सूची में सयानी घोष के हस्ताक्षर होने की बात सामने आने के बाद पार्टी के अंदर असंतोष की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सयानी घोष जादवपुर लोकसभा सीट से टीएमसी की सांसद हैं और पार्टी के युवा चेहरों में उनकी पहचान है। ऐसे में उनका नाम इस विवाद से जुड़ना ममता बनर्जी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

हालांकि अभी तक न तो सयानी घोष और न ही टीएमसी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान आया है। लेकिन खबर सामने आने के बाद बंगाल की राजनीति में हलचल बढ़ गई है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment