उज्जैन:राष्ट्रीय महाकाल सेना के स्थापना दिवस पर बालाघाट के समाजसेवी अमन गौतम को सम्मानित किया गया।
उज्जैन के कार्तिक मेला मंच पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के युवा समाजसेवी अमन गौतम को समाज सेवा, मानव कल्याण और गौ सेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान दिया गया।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महाकाल सेना के संस्थापक श्री 1008 दिगम्बर खुशाल भारती जी महाराज, श्री श्री 1008 राहुल गिरी जी महाराज तथा अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डॉ. रविंद्र पुरी जी महाराज की उपस्थिति में अमन गौतम को सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद हजारों महाकाल भक्तों और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ इस सम्मान का स्वागत किया। सम्मान मिलने के बाद अमन गौतम ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है और यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के कार्यों में और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देगा।
बताया जा रहा है कि अमन गौतम पिछले कई वर्षों से बालाघाट में गौ सेवा, गरीबों की मदद और सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय हैं। उनके इन्हीं प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया।
इस मौके पर कई संत-महात्मा, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।







