छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस का अलर्ट! अफ्रीकी देशों से दुर्ग पहुंचे तीन संदिग्ध

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। अफ्रीकी देशों से लौटे तीन लोगों में इबोला वायरस संक्रमण की आशंका जताई गई है। जानकारी के मुताबिक ये तीनों व्यक्ति कांगो, इथियोपिया और युगांडा से दुर्ग पहुंचे हैं।

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों और आईडीएसपी से सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग को तत्काल सभी संदिग्धों की पहचान कर उन्हें निगरानी में रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों की टीम संबंधित लोगों का पता लगाने में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, इथियोपिया और युगांडा से आए दो लोग अलग-अलग एयरपोर्ट के जरिए सीधे दुर्ग पहुंचे हैं। वहीं कांगो से आया एक व्यक्ति पहले मुंबई में रुका और उसके बाद दुर्ग पहुंचा।

प्रदेश में इबोला वायरस से जुड़ा यह पहला संदिग्ध मामला माना जा रहा है, जिसके चलते प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है। हालांकि कलेक्टर अभिजीत सिंह ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है। तीनों व्यक्तियों की तबीयत सामान्य बताई जा रही है और एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तीनों संदिग्धों के संपर्क में आए लोगों की जानकारी भी जुटा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment