रायगढ़ पुलिस ने 200 मॉडिफाइड साइलेंसर पर रोलर चलवाए

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायगढ़ जिले में पुलिस ने तेज और अवैध आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। कई बाइक चालकों ने अपनी गाड़ियों में ऐसे साइलेंसर लगाए थे, जो नियमों के खिलाफ थे और सड़क पर तेज शोर फैलाते थे। पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में चेकिंग की और इन साइलेंसरों को वाहनों से हटाकर जब्त कर लिया।

कार्रवाई के दौरान चालकों पर जुर्माना भी लगाया गया और उन्हें नियमों के अनुसार सही साइलेंसर लगाने के लिए कहा गया। शुक्रवार को पुलिस ने जब्त किए गए करीब 200 मॉडिफाइड साइलेंसरों को सामुदायिक भवन के पास सड़क पर रखकर रोड-रोलर से नष्ट कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस सख्त कार्रवाई का मकसद सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, शोर प्रदूषण कम करना और नियम तोड़ने वालों पर अंकुश लगाना है। साथ ही बताया गया कि इस साल अब तक 35,000 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया है, जिससे लगभग 3.45 करोड़ रुपये का समन शुल्क जमा हुआ है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment