छत्तीसगढ़ी भवन में 23 मई को किसान संगठनों की अहम बैठक, महतारी अस्मिता रथ यात्रा पर होगा मंथन

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

छसपा छबेस सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज और छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की एक अहम संयुक्त बैठक 23 मई को छत्तीसगढ़ी भवन में दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी। इस बैठक में “छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा” को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी।

बैठक का मुख्य एजेंडा छत्तीसगढ़ में कथित बाहरी प्रभाव और भूमि से जुड़े मामलों पर केंद्रित रहेगा। संगठनों का आरोप है कि राज्य में शासकीय भूमि, वन भूमि और आदिवासी भूमि से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार के जरिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लॉटिंग और अवैध बिक्री की गई है।

किसान संगठनों का कहना है कि इस पूरे मामले में प्रशासनिक स्तर पर गंभीर अनियमितताएँ हुई हैं, जिसकी शिकायत महामहिम को सौंपने के लिए समय मांगा गया है। प्रतिनिधि मंडल शपथ पत्र और प्रमाणित दस्तावेजों के साथ अपनी बात रखेगा।

इस बैठक में अनिल दुबे, जी.पी. चंद्राकर, लालाराम वर्मा, चेतन देवांगन, विमल ताम्रकार, महेंद्र कौशिक, जगदंबा साहू, गंगाराम साहू, श्यामू राम सेन और अशोक कश्यप सहित कई पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment