माखनलाल सरकार का सम्मान बनाम छत्तीसगढ़ के बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का तिरस्कार: विरोधाभास में भाजपा

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पुराने कार्यकर्ताओं और बुजुर्गों का दिल से सम्मान करते है और उनसे आशीर्वाद लेते हैं। पर वही आरोप लग रहे है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा का सरकार अपने पुराने कार्यकर्ता और बुजुर्गों के सम्मान तो दूर उल्टा उनका अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

पश्चिम बंगाल में पहली बार जब भाजपा की सरकार बन रही है तो वहां से एक सबसे अच्छी और सबसे बड़ी तस्वीर सामने आई है। यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि इतिहास और वर्तमान का संगम है। पार्टी के लिए इससे ताकतवर छवि कुछ नहीं हो सकती। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं में से एक, 98 वर्षीय माखनलाल सरकार का अभिनंदन किया और उनसे आशीर्वाद लिया।

माखनलाल सरकार एक जीवित किंवदंती हैं। वे 1952 में ऐतिहासिक कश्मीर आंदोलन के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मौजूद थे, जहाँ उन्हें तिरंगा फहराने के लिए गिरफ्तार किया गया था। 98 वर्ष की आयु में भी वे स्वतंत्रता के बाद के राष्ट्रवादी आंदोलन के जमीनी स्तर के स्तंभों में से एक हैं। यह क्षण एक नेता और संगठन का अपने पूर्वजों के प्रति गहरे सम्मान और आशीर्वाद का प्रतीक है।

यह दृश्य बताता है कि भाजपा में राष्ट्रनिष्ठा और कार्यकर्ताओं का संघर्ष ही सर्वोपरि है। माखन लाल जी जैसे तपस्वियों के त्याग से ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पुराने और बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और उनसे आशीर्वाद लेती है ।

इसका पूरा विपरीत है छत्तीसगढ़ की बीजेपी की सरकार राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि छत्तीसगढ़ में सरकार अपने पुराने कार्यकर्ताओं और बुजुर्गों का सम्मान तो दूर की बात है उल्टा उनका अपमान करती है और बड़े बड़े मंचों पर ऐसे कार्यकर्ताओं को अनदेखी करती है जिन्होंने लंबे समय से अपने पार्टी के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।

राजनीतिज्ञों का कहना है छत्तीसगढ़ के इन नेताओं को अपने प्रधानमंत्री से सीख लेनी चाहिए। बुजुर्गों और पुराने कार्यकर्ताओं को नीचा दिखाने में छत्तीसगढ़ सरकार कोई कसर नहीं छोड़ती है ऐसे में उन्हें अपने प्रधानमंत्री से सीख लेने की जरूरत है और यह पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भी है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment