भाजपा की बड़ी जीत पर चिकित्सकों का जश्न, रायपुर में हुई झालमुड़ी पार्टी

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर। पश्चिम बंगाल एवं अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से सरकार बनने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, जिला रायपुर द्वारा डंगनिया स्थित श्रीराम हॉस्पिटल में एक स्नेहपूर्ण झालमुड़ी पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकगण, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए और इस उपलब्धि पर खुशी जताई।

कार्यक्रम के संबंध में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के रायपुर जिला संयोजक डॉ. सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि यह आयोजन हमारे शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व तथा कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम के प्रति आभार व्यक्त करने का एक प्रयास है। ऐसे मौके संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की प्रेरणा देते हैं।

वहीं डॉ. अखिलेश दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ हमेशा समाज सेवा के साथ-साथ संगठन के हर महत्वपूर्ण अवसर पर सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। यह आयोजन कार्यकर्ताओं के बीच आपसी तालमेल और उत्साह को बढ़ाने का माध्यम है।

इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक डॉ. अखिलेश दुबे, डॉ. राजू मारकंडे, गौरव शुक्ला, लक्ष्मीकांत शर्मा, डॉ. आलोक अवधिया, डॉ. जीवनलाल साहू, डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. बद्री प्रसाद त्रिपाठी, डॉ. नेपाल सिंह तुर्कर, डॉ. ओम नारायण मारकंडे सहित जिला संयोजक डॉ. सत्येंद्र पांडेय की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही वेदांतम डेंटल क्लिनिक एवं श्रीराम हॉस्पिटल के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment