मध्यप्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 62 आईपीएस अफसरों के तबादले

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 62 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इस बदलाव में कई अफसरों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं, वहीं कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

इस आदेश के तहत 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार को उनके अतिरिक्त प्रभार (लेखा एवं कल्याण) से हटा दिया गया है। वहीं 1996 बैच के अधिकारी मोहम्मद शाहिद अबसार को भी पुलिस अकादमी, भौंरी (भोपाल) के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

अब मोहम्मद शाहिद अबसार को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती) के पद पर काम करते हुए पीटीआरआई का अतिरिक्त जिम्मा भी सौंपा गया है।

इसके अलावा 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा, जो बालाघाट के पुलिस अधीक्षक हैं, उन्हें उनके मौजूदा काम के साथ-साथ हॉकफोर्स बालाघाट के सेनानी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

देखें आदेश के कॉपी

 

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment