नाबालिग वाहन चालकों पर सख्ती, स्कूलों को RTO का पत्र

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।राजधानी में नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग जल्द ही अभियान शुरू करने जा रहा है। अभियान से पहले आरटीओ रायपुर ने सभी स्कूलों को पत्र भेजकर 18 साल से कम उम्र के छात्र-छात्राओं को दोपहिया वाहन चलाने से रोकने के लिए कहा है।

आरटीओ के मुताबिक, कई नाबालिग बच्चे बिना ड्राइविंग लाइसेंस के दोपहिया वाहन से स्कूल आते-जाते हैं। यह मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन है। साथ ही, इससे खुद बच्चे और सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

परिवहन विभाग ने स्कूल प्रबंधन से कहा है कि वे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को नाबालिगों के वाहन चलाने से होने वाले खतरे के बारे में जागरूक करें। विभाग का कहना है कि जल्द ही ऐसे नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जाएगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment