वन विभाग में हड़कंप: परिक्षेत्र अधिकारी सुनीत साहू ने कर्मचारियों को दी जान से मारने की धमकी!

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

सुनीत साहू का एक और मामला सामने आया है, जिसमें कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।

बलौदा बाजार वन मंडल अंतर्गत कसडोल उप मंडल के सोनाखान परिक्षेत्र में पदस्थ रहते हुए परिक्षेत्र अधिकारी सुनीत साहू पर आरोप है कि उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को इस कदर प्रताड़ित किया कि नाराज होकर कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध शुरू कर दिया। यहां तक कि कर्मचारियों ने वन मंडल अधिकारी बलौदा बाजार को इस संबंध में लिखित शिकायत भी दी, जो एक गंभीर मामला माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मंडल अधिकारी ने इस शिकायत को संज्ञान में नहीं लिया और मामले को ठंडे बस्ते में डालते हुए सुनीत साहू को क्लीन चिट दे दी।

आरोप है कि जांच समिति के सामने ही सुनीत साहू ने मौजूद वन कर्मचारियों और अन्य लोगों को गोली मारने जैसी बात कही। जानकारी के अनुसार, बलौदा बाजार के वन मंडल अधिकारी द्वारा उनके खिलाफ जांच समिति गठित की गई थी। इसी दौरान 22 सितंबर 2025 को उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2025 को वे इतने उत्तेजित हो गए थे कि अगर उनके पास बंदूक होती, तो वे वहां मौजूद स्टाफ को गोली मार देते।

पीड़ित कर्मचारियों ने यह भी लिखा है कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी परिक्षेत्र अधिकारी सोनाखान की होगी।

नियम के अनुसार, इस तरह के मामले में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होनी चाहिए, क्योंकि यह जान से मारने की धमकी जैसा गंभीर अपराध हो सकता है। लेकिन हैरानी की बात है कि इस पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और मामले को नजरअंदाज कर दिया गया।

फिलहाल यह सवाल बना हुआ है कि आखिर किसके संरक्षण में इस तरह के आरोपों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment