राजेश मूणत के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, जिला रायपुर द्वारा सेवा और जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर को जनसेवा के रूप में मनाते हुए जिले के 51 क्लीनिक एवं अस्पतालों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं परामर्श शिविर लगाए गए, जिनका लाभ बड़ी संख्या में मरीजों ने उठाया।
इन शिविरों में मरीजों को सामान्य एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह दी गई। साथ ही जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया और विभिन्न जांचों के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के तहत कोटा स्थित खण्डेलवाल पॉली क्लिनिक में निःशुल्क परामर्श के साथ पैथोलॉजी जांच, सीटी स्कैन, ब्लड टेस्ट एवं एक्स-रे जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

इसी तरह डंगनिया स्थित श्रीराम हॉस्पिटल में डॉ. अखिलेश दुबे द्वारा हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित रोगों की जांच, परामर्श एवं निःशुल्क एक्स-रे की सुविधा दी गई।
इसके अलावा देवेंद्र नगर स्थित अपना ब्लड बैंक में चिकित्सा प्रकोष्ठ, जिला रायपुर एवं सेन समाज रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 79 लोगों ने रक्तदान कर समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर रायपुर जिला संयोजक डॉ. सत्येंद्र पांडे, जिला सह-संयोजक मनोज सिंह ठाकुर, डॉ. कृष्णदास मानिकपुरी, डॉ. अखिलेश दुबे, डॉ. शैलेश खंडेलवाल, डॉ. रवि राठी, डॉ. राजू मार्कंडे, डॉ. संदीप भार्गव, डॉ. रुद्र साहू, गौरव शुक्ला, डॉ. पुण्यराज मार्कंडे एवं डॉ. आनंद शर्मा सहित अन्य चिकित्सक एवं पदाधिकारी, साथ ही सेन समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित यह सेवा कार्य समाज के प्रति समर्पण और जनकल्याण की भावना का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसकी स्थानीय नागरिकों ने सराहना की।



