रायपुर। रामअवतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा मोड़ सामने आया है। अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से अहम राहत मिली है। जिस सरेंडर की समयसीमा आज खत्म होनी थी, उस पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।
दरअसल, हाईकोर्ट ने अमित जोगी को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए 23 अप्रैल तक सरेंडर करने का निर्देश दिया था। इस फैसले के खिलाफ अमित जोगी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने मामले की सुनवाई के बाद तुरंत सरेंडर से राहत दे दी है। साथ ही CBI को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
अब साफ है कि मामला अभी खत्म नहीं हुआ है। आने वाली सुनवाई में इस केस की दिशा तय होगी और सबकी नजरें अब CBI की अगली दलीलों पर टिकी हैं।



