बजट सत्र से पहले भाजपा अलर्ट, मुख्यमंत्री निवास पर अहम बैठक

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज हलचल तेज है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है। यह बैठक नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में रात 8 बजे होगी।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रदेश के सभी भाजपा विधायक और मंत्री शामिल होंगे। मुख्य एजेंडा आगामी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर रणनीति तैयार करना है।

बताया जा रहा है कि सरकार बजट सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले संभावित मुद्दों पर पहले से ही स्पष्ट और आक्रामक रणनीति बनाना चाहती है। साथ ही सरकार की उपलब्धियों को मजबूती से सदन में रखने की रूपरेखा पर भी चर्चा होगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बैठक सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि आगामी सत्र में सरकार की दिशा और तेवर तय करने वाली साबित हो सकती है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि बजट सत्र में सत्ता और विपक्ष के बीच किस तरह की राजनीतिक टक्कर देखने को मिलती है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment