गणतंत्र दिवस पर अनिल दुबे करेंगे वृद्धा आश्रम चरौदा में ध्वजारोहण

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बीएमवाय चरौदा स्थित वृद्धा आश्रम में इस वर्ष भी ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी संघ द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी किया जा रहा है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण संग्राम सेनानी एवं छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी (छसपा) किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अनिल दुबे गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे।

ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि अनिल दुबे उपस्थित गणमान्य नागरिकों, बुजुर्गजनों एवं आयोजकों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व, संविधान की भूमिका और नागरिक कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम समाज में संविधान के प्रति सम्मान, सामाजिक समरसता और बुजुर्गों के सम्मान का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment