मेष राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। नई संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। रहन-सहन के स्तर को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। माता-पिता के आशीर्वाद से अटके काम पूरे हो सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियों को नजरअंदाज न करें।
वृष राशि
आज मिश्रित परिणाम मिलेंगे। कार्यों में धैर्य रखें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। यात्रा टालना बेहतर रहेगा, दुर्घटना की आशंका है। पारिवारिक तालमेल बनाए रखना जरूरी है, नहीं तो तनाव बढ़ सकता है।
मिथुन राशि
जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला नुकसानदेह हो सकता है। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। सामाजिक क्षेत्र में पहचान मिलेगी। पुराना लेनदेन परेशानी का कारण बन सकता है। अजनबियों पर भरोसा करने से बचें।
कर्क राशि
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को प्रमोशन मिलने के योग हैं। नौकरी से जुड़ी यात्रा संभव है। पुराने तनाव दूर होंगे, लेकिन मौज-मस्ती के कारण लापरवाही न करें।
सिंह राशि
धन संबंधी चिंता रह सकती है। परिवार में विवाह प्रस्ताव पक्का हो सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है। मेहनत पर भरोसा रखें और गलत कार्यों से दूरी बनाएं।
कन्या राशि
भागदौड़ भरा दिन रहेगा। कुछ कार्यों में रुकावट आ सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव के कारण चिंता बढ़ेगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। संतान से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। भक्ति भाव मजबूत होगा।
तुला राशि
आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, लेकिन शत्रुओं से सावधान रहें। उधार लेने से बचें। दान-पुण्य के कार्यों में रुचि रहेगी। संपत्ति खरीदने के लिए लोन पर विचार कर सकते हैं। पिता से मतभेद संभव है।
वृश्चिक राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके काम पूरे होंगे। कानूनी मामलों में अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई पहचान बनेगी। ट्रैवलिंग से जुड़े लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
धनु राशि
उन्नति के योग बन रहे हैं। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा की योजना बनेगी। घर के कामों में लापरवाही से बचें। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में मौका मिलेगा।
मकर राशि
आज जरूरी कामों में व्यस्त रहेंगे। परिवार के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे। संतान की पढ़ाई को लेकर सतर्क रहें। किसी मित्र से अच्छी खबर मिल सकती है। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
कुंभ राशि
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। नई पहचान बनेगी। जीवनसाथी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों में माता-पिता से संवाद जरूरी है। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।
मीन राशि
कार्य में रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए फैसले सोच-समझकर लें। दिखावे से बचें। सेहत को लेकर सतर्क रहें। बॉस द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।



