मेष राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बच्चों के साथ मस्ती और दोस्तों के साथ पार्टी का प्लान बन सकता है। काम से छुट्टी लेकर परिवार को समय देंगे। संतान की धन से जुड़ी समस्या दूर होगी। किसी से जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें।
वृष राशि: आज का राशिफल
आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। कर्ज दिया हुआ पैसा लौट सकता है। जीवनसाथी से संबंधों में सुधार होगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखें। पुराना रोग परेशान कर सकता है। दूसरों की बातों पर जल्दबाज़ी में भरोसा न करें।
मिथुन राशि: आज का राशिफल
आज हर निर्णय सोच-समझकर लें। धर्म-कर्म में मन लगेगा। बड़े सदस्यों का सहयोग मिलेगा। मां की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। पेंडिंग काम पूरा करने के लिए मेहनत करनी होगी।
कर्क राशि: आज का राशिफल
निवेश करने का सही समय है। कारोबार में काम ज्यादा होगा और नए लोग शामिल हो सकते हैं। प्रेम जीवन में अपनापन बढ़ेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। मन में उतार-चढ़ाव रहेगा।
सिंह राशि: आज का राशिफल
आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा, लेकिन जोखिम न लें। व्यापार में सहयोगियों से सलाह लेनी पड़ सकती है। मनमौजी स्वभाव परेशानी देगा।
कन्या राशि: आज का राशिफल
आज का दिन महत्वपूर्ण है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। नए पद की प्राप्ति से खुशी मिलेगी। घर का नवीनीकरण शुरू कर सकते हैं। मनोरंजन और नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी विवाद के कारण कानूनी कदम उठाना पड़ सकता है।
तुला राशि: आज का राशिफल
आज पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें। लेन-देन सोच-समझकर करें। संतान से खुशी मिलेगी। भगवान की भक्ति में मन लगेगा। जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। योग और व्यायाम से तनाव दूर होगा।
वृश्चिक राशि: आज का राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण करें। पुराना मित्र मिलने आ सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पुरानी गलती से सबक लें। रुका धन वापस मिल सकता है। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।
धनु राशि: आज का राशिफल
आय में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। खास लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। जिम्मेदारियों में लापरवाही न करें। यात्रा में कीमती सामान का ध्यान रखें।
मकर राशि: आज का राशिफल
सुख-साधन बढ़ेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। परिवार में शुभ कार्यक्रम से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान से खुशखबरी मिलेगी। अविवाहित लोगों के जीवन में नया रिश्ता आ सकता है।
कुंभ राशि: आज का राशिफल
नए अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में बदलाव फायदेमंद रहेंगे। परिवार के सदस्य आपकी सलाह मानेंगे। कानूनी समस्या दूर होगी। काम में दूसरों पर निर्भर न रहें।
मीन राशि: आज का राशिफल
समस्याओं भरा दिन हो सकता है। विवाद से बचें। धार्मिक यात्रा का योग है। माता-पिता की सेवा में समय देंगे। निवेश सोच-समझकर करें। ससुराल पक्ष से मेल-मिलाप होगा।



