मेष राशि
आज का दिन आपके लिए करियर और व्यवसाय के लिहाज से अनुकूल रहेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई पुराना मामला आपके पक्ष में जा सकता है। मेहनत का फल मिलेगा और समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी। परिवार के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक सुकून देगा।
वृष राशि
आज मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। किसी सामाजिक या सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहां आपकी सराहना हो सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही गलतफहमियां बातचीत से दूर होंगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और बाहर के भोजन से परहेज करें।
मिथुन राशि
आज कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस हो सकता है। किसी काम को लेकर वरिष्ठ अधिकारी नाराज हो सकते हैं, इसलिए लापरवाही से बचें। मन में नकारात्मक भावनाओं को जगह न दें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, लेकिन कोई करीबी व्यक्ति परेशानी का कारण बन सकता है। लंबे समय से अटकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
कर्क राशि
आज का दिन मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। मनोरंजन या किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला चिंता बढ़ा सकता है। भाई-बहनों की ओर से सहयोग या उपहार मिल सकता है। माता से मतभेद की स्थिति बन सकती है, जिसे संवाद से सुलझाना बेहतर रहेगा।
सिंह राशि
लंबे समय से रुके काम आज पूरे हो सकते हैं। व्यापार में नई साझेदारी के योग बन रहे हैं। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहित लोगों को जीवनसाथी से मिलने का अवसर मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को शुभ समाचार मिल सकता है।
कन्या राशि
आज साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कुछ नया करने की सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है और परीक्षा परिणाम आ सकते हैं। बदलते मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है। पिता की कोई बात आपको असहज कर सकती है, संयम बनाए रखें।
तुला राशि
आज सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसमें सावधानी जरूरी है। दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना लाभकारी रहेगा। साइड इनकम के भी योग हैं।
वृश्चिक राशि
आज फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। घरेलू जरूरतों को नजरअंदाज न करें। वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी महसूस हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के रिटायरमेंट पर उत्सव का माहौल बनेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
आज का दिन थोड़ी उलझनों से भरा रह सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। प्रॉपर्टी खरीदते समय दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें। ऑनलाइन कार्य में सतर्कता जरूरी है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।
मकर राशि
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। व्यवसाय में तकनीकी समस्या आ सकती है, जिससे काम प्रभावित होगा। जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव रहेगा। मन को शांत रखने के लिए बाहर घूमने का मन बनेगा। जीवनसाथी से किए गए वादों को निभाएं।
कुंभ राशि
लंबे समय से अटके कार्य आज पूरे हो सकते हैं। आय बढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ के संकेत हैं। कोई कानूनी मामला आपके पक्ष में सुलझ सकता है। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार मिलेगा और मित्र की आर्थिक मदद भी कर सकते हैं।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कामकाज में सुधार होगा। पुराना मित्र मिलने आ सकता है। जीवनसाथी से सलाह लेकर मानसिक तनाव कम करेंगे। संतान की नौकरी को लेकर भागदौड़ रहेगी। घर के रिनोवेशन पर खर्च बढ़ सकता है।



