आज का राशिफल 21 सितम्बर 2025 : बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन?

Madhya Bharat Desk
4 Min Read

मेष राशि : आज का राशिफल

आज आपकी थोड़ी-सी लापरवाही बड़ी परेशानी बन सकती है। मित्र से बहस की संभावना है। अहम दिखाने से विवाद बढ़ेंगे। पुरानी गलती पर पछतावा हो सकता है। परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपका पूरा सहयोग देंगे। कामकाज में उतार-चढ़ाव रहेगा और बड़ी डील अटक सकती है। साझेदारी में सतर्क रहें।


वृष राशि : आज का राशिफल

आज आप अपनी ज़रूरतों को पूरा करने पर ध्यान देंगे। कोई बड़ा लक्ष्य तय करना लाभकारी रहेगा। परिवार और काम दोनों में संतुलन बनाए रखें। जीवनसाथी को सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की बात आपको बुरी लग सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।


मिथुन राशि : आज का राशिफल

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। इच्छित सफलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। बॉस की जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें। कुछ विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और शिक्षकों से मार्गदर्शन लेंगे।


कर्क राशि : आज का राशिफल

आय के नए अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। शौक और मौज-मस्ती पर खर्च बढ़ेगा। खानपान पर ध्यान दें। काम की दिक्कतें दूर होंगी। आलस्य छोड़ना ज़रूरी है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।


सिंह राशि : आज का राशिफल

आय-व्यय में संतुलन जरूरी है। काम में लापरवाही न करें। व्यापारियों के लिए समय शुभ है। मनोकामना पूरी हो सकती है। यदि धन उधार दिया था तो वापस मिलने की संभावना है। बिजनेस में निवेश करेंगे लेकिन बड़ा जोखिम न लें।


कन्या राशि : आज का राशिफल

कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी से अनबन हो सकती है। नेतृत्व क्षमता अच्छी रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ेगा। आय के नए साधन बनाने पर ध्यान दें। व्यवसाय में नई योजनाएं लाभ देंगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।


तुला राशि : आज का राशिफल

जिम्मेदारी से काम करें और विरोधियों से सतर्क रहें। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। धन-धान्य में वृद्धि होगी। निर्णय सोच-समझकर लें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा, लेकिन विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर लें।


वृश्चिक राशि : आज का राशिफल

किसी भी विवाद में न पड़ें। परिवार में विवाह संबंधी बाधाएं दूर होंगी। सेहत का ध्यान रखें। बिजनेस में तरक्की मिलेगी। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर भेज सकते हैं। लेन-देन को लेकर टेंशन रह सकता है।


धनु राशि : आज का राशिफल

सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। काम की दिक्कतें शांत रहकर हल करें। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। खोई हुई चीज़ वापस मिलने की संभावना है। घर में नया इलेक्ट्रॉनिक सामान ला सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और छवि निखरेगी।


मकर राशि : आज का राशिफल

आज का दिन लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के रिश्ते बेहतर होंगे। किसी नई जानकारी का लाभ मिलेगा। नए लोगों से पहचान बढ़ेगी। परिवार में एकजुटता रहेगी। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। पुरानी गलती से सबक मिलेगा।


कुंभ राशि : आज का राशिफल

मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी में समस्या है तो बॉस से बात करें। दूसरों के मामलों से दूर रहें। विद्यार्थी मानसिक बोझ से राहत पाएंगे। कोई पुराना लेनदेन चिंता दे सकता है।


मीन राशि : आज का राशिफल

क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। शत्रु की बातों में न आएं। कई काम एक साथ मिलेंगे। मन की परेशानी परिवार को बुरी लग सकती है। कानूनी मामले में जीत मिलने की संभावना है। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment