LIQUOR SCAM BREAKING: शराब घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार हुआ नवीन केडिया

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।झारखंड में उजागर हुए बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को बड़ी सफलता मिली है। केस के प्रमुख आरोपियों में शामिल छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी नवीन केडिया को एसीबी ने गोवा से गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर झारखंड के लिए रवाना हो चुकी है। उसे रांची लाया जा रहा है, जहां कोर्ट में पेशी के बाद रिमांड लेकर उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

बताया जा रहा है कि एसीबी ने इससे पहले नवीन केडिया को पूछताछ के लिए समन जारी किया था, लेकिन वह एजेंसी के सामने पेश नहीं हुआ। इसके बाद उसे शराब घोटाला मामले में आरोपी बनाते हुए अग्रिम जमानत के लिए एसीबी कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था।

अग्रिम जमानत याचिका निरस्त होने के बाद से ही नवीन केडिया फरार चल रहा था। अब उसकी गिरफ्तारी को जांच एजेंसी के लिए अहम उपलब्धि माना जा रहा है। एसीबी सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment