छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 27 लाख से ज्यादा नाम हटे, जानें अपना नाम कैसे चेक करें

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान के तहत राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित कर दिया है। इस प्रक्रिया के दौरान प्रदेशभर से कुल 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 मतदाताओं से एनरोलमेंट फॉर्म (EF) एकत्र किए गए।

पुनरीक्षण के बाद वोटर लिस्ट से 27 लाख 34 हजार 817 नाम हटाए गए हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, हटाए गए नामों में ऐसे मतदाता शामिल हैं जो लंबे समय से अनुपस्थित थे, स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है। इनमें करीब 6 लाख मृत मतदाता भी शामिल बताए गए हैं।

इसके अलावा वे मतदाता, जिनके नाम पिछली SIR प्रक्रिया में दर्ज नहीं हो पाए थे या जिन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए थे, उन्हें अलग श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है।

निर्वाचन आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in पर उपलब्ध कराई है। वेबसाइट पर जाकर मतदाता EPIC नंबर, जिला, विधानसभा क्षेत्र, वार्ड या गांव और बूथ नंबर के माध्यम से अपना नाम खोज सकते हैं। चाहें तो पूरी मतदाता सूची डाउनलोड करने का विकल्प भी मौजूद है।

यदि किसी मतदाता का नाम सूची से हट गया है या उसमें कोई त्रुटि है, तो 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। निर्धारित अवधि में सुधार कराकर मतदाता अपना नाम अंतिम सूची में फिर से शामिल करा सकते हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment