शराब घोटाला केस में ED का बड़ा एक्शन: पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज करते हुए शुक्रवार को पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को गिरफ्तार किया। ईडी ने उन्हें प्रोडक्शन रिमांड पर लेते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से कोर्ट में पेश किया।

सूत्रों के अनुसार, ईडी इस मामले में निरंजन दास की कस्टोडियल रिमांड की मांग कर सकती है। एजेंसी का मानना है कि शराब घोटाले से जुड़े कई अहम पहलुओं की परतें अभी खुलनी बाकी हैं, जिनके लिए गहन पूछताछ आवश्यक है।

सौम्या चौरसिया से मिले सुराग बने कार्रवाई की वजह

ईडी की यह कार्रवाई पूर्व आईएएस अधिकारी सौम्या चौरसिया से पूछताछ के दौरान मिले महत्वपूर्ण इनपुट के आधार पर की गई है। जांच एजेंसी का दावा है कि पूछताछ में ऐसे ठोस सुराग सामने आए हैं, जिनका सीधा संबंध निरंजन दास से बताया जा रहा है। इन्हीं कड़ियों को जोड़ने के लिए ईडी अब उनसे आमने-सामने पूछताछ करने की तैयारी में है।

EOW केस में पहले से जेल में बंद हैं निरंजन दास

गौरतलब है कि निरंजन दास पहले से ही आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) द्वारा दर्ज शराब घोटाले की एफआईआर में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। अब प्रवर्तन निदेशालय की जांच शुरू होने से इस मामले में कार्रवाई और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment