मेष राशि
आज आपका दिन उम्मीदों से बेहतर रहने वाला है। समाजसेवा और परोपकार में आपकी सक्रिय भागीदारी रहेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों से मन को शांति मिलेगी और कई पुरानी परेशानियों का समाधान भी निकलेगा। कामकाज में एक साथ कई ज़िम्मेदारियां आ सकती हैं। बुजुर्गों की सेवा से आत्मसंतोष मिलेगा। शेयर बाजार में सोच-समझकर किया गया निवेश भविष्य में लाभ दे सकता है।
वृष राशि
आज विवादों से दूरी बनाकर रखना ही समझदारी होगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। व्यापार से जुड़ा कोई काम आपको बाहर ले जा सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी, लेकिन संतान से जुड़ी किसी उलझन को बातचीत से सुलझाना ज़रूरी होगा। लापरवाही भारी पड़ सकती है।
मिथुन राशि
कार्यस्थल पर आज आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन खास है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जरूरत का सामान खरीद सकते हैं, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में सुधार आएगा। व्यस्तता के कारण कुछ काम अधूरे रह सकते हैं।
कर्क राशि
खर्चों का दबाव आज बढ़ा रह सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो मेहनत के बावजूद रुकावटें आ सकती हैं। नए लोगों से संपर्क बनेगा और पुराना लेन-देन निपट सकता है।
सिंह राशि
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। जीवन में उतार-चढ़ाव से मानसिक तनाव रहेगा। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। योजनाओं में पैसा फंसने की आशंका है। आवश्यकताओं पर खर्च बढ़ेगा, इसलिए सावधानी ज़रूरी है।
कन्या राशि
आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिल सकता है। व्यवसाय में बदलाव लाभदायक साबित होगा। पार्ट टाइम काम की योजना भी बन सकती है। मन में उलझनें रहेंगी, लेकिन सेहत ठीक रहेगी। रिश्तों में सुधार के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को समझना ज़रूरी है।
तुला राशि
दिन खुशनुमा रहेगा, लेकिन काम का दबाव अधिक रहेगा। तेज़ी में काम करने से वरिष्ठों की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है। पुरानी टेंशन दूर होगी। अधूरे काम पूरे करने का प्रयास सफल रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। नकारात्मक सोच से दूरी बनाए रखें, कोई सहयोगी परेशानी खड़ी कर सकता है।
वृश्चिक राशि
मन किसी बात को लेकर बेचैन रहेगा। संतान की ज़रूरतों पर ध्यान दें। पिता से बातचीत करने से मानसिक बोझ हल्का हो सकता है। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होगी। काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखें। किसी सरप्राइज़ से मन प्रसन्न हो सकता है।
धनु राशि
आज वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बेहद ज़रूरी है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पुराना रिश्ता दोबारा सामने आ सकता है, इसलिए वैवाहिक जीवन को प्राथमिकता दें। राजनीति में आपके कामों की सराहना होगी और नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है।
मकर राशि
आज हर काम सोच-समझकर करने की जरूरत है। आमदनी सीमित रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहें और जोखिम लेने से बचें। व्यापार में उतार-चढ़ाव से चिंता हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों से पहचान बनेगी।
कुंभ राशि
दिन सामान्य रहेगा। रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। अविवाहित लोगों के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत संभव है। प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्रबंधन की योजना बनाना जरूरी होगा। प्रमोशन या तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। पिता की सेहत पर ध्यान दें।
मीन राशि
आज सफलता आपके कदम चूमेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया वाहन खरीदने के योग हैं। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। घर में धार्मिक आयोजन से माहौल सकारात्मक रहेगा। माता से किसी बात पर मतभेद हो सकता है, बातचीत से हल निकालें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।



