ग्रहों की बदलती स्थिति का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ जातकों के लिए यह दिन स्वास्थ्य या निवेश के लिहाज से सतर्कता की मांग करेगा, तो कुछ को प्रेम और व्यापार में अनुकूलता मिल सकती है। आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए क्या संदेश लाया है।
ग्रह स्थिति: शुक्र वृषभ राशि में, सूर्य व गुरु मिथुन में, बुध कर्क में, मंगल व केतु सिंह में, राहु कुंभ में और शनि व चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
राशिवार राशिफल:
मेष: फिजूलखर्ची बढ़ सकती है। सिरदर्द और आंखों की समस्या संभव। मानसिक अस्थिरता रहेगी। व्यापार और संतान की स्थिति सामान्य। शनि देव को प्रणाम करें।
वृषभ: आमदनी प्रभावित हो सकती है। यात्रा से थकान संभव। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में संयम जरूरी।
मिथुन: कोर्ट-कचहरी से दूरी बनाए रखें। अधिकारियों से बहस से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, सीने से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
कर्क: अपमान या विवाद की स्थिति बन सकती है। यात्रा में सावधानी रखें। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। व्यापार में लाभ की संभावना।
सिंह: दुर्घटना या चोट की संभावना है। कोई उलझन उत्पन्न हो सकती है। व्यापार अच्छा रहेगा, प्रेम में सुधार।
कन्या: खुद और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। नौकरी में स्थिरता कम। व्यापार लाभकारी रहेगा।
तुला: स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। शत्रुओं पर प्रभाव बना रहेगा। ज्ञान और बुजुर्गों का साथ मिलेगा।
वृश्चिक: संतान की सेहत को लेकर चिंताएं रह सकती हैं। छात्रों को निर्णयों में उलझन हो सकती है।
धनु: पारिवारिक कलह के संकेत हैं। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार और प्रेम में सुधार।
मकर: व्यापार में थोड़ी रुकावट संभव। स्वास्थ्य में नाक, कान, गले से जुड़ी समस्या हो सकती है।
कुंभ: आर्थिक नुकसान की संभावना। निवेश से बचें। मुख रोग की आशंका। प्रेम और व्यापार सामान्य।
मीन: बेचैनी और मानसिक घबराहट हो सकती है। शिवजी का जलाभिषेक मानसिक शांति देगा।







