छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली ठंडी करवट, अंबिकापुर में सबसे कम तापमान दर्ज

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

छत्तीसगढ़ में अब सर्द हवाओं का असर महसूस किया जाने लगा है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है। शनिवार को पूरे प्रदेश में आसमान साफ़ और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। फिलहाल राज्य में “गुलाबी ठंड” का असर जारी रहेगा।

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राज्य का सबसे ठंडा शहर अंबिकापुर रहा, जहां पारा 13.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। माना एयरपोर्ट रायपुर पर अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में भी रात का तापमान धीरे-धीरे नीचे जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवाओं की दिशा उत्तर से पूर्व की ओर मुड़ने से आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी।

मौसम वैज्ञानियों के अनुसार, उत्तर दिशा से ठंडी हवाओं का प्रवाह लगातार जारी है। इससे दिन में हल्की गुनगुनी धूप और रात में ठंडक महसूस की जा रही है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और अगले कुछ दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में सुबह और देर शाम हल्की ठंड का अनुभव किया जा रहा है। इस बार सर्दी का असर सामान्य से कुछ दिन पहले ही शुरू हो गया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment