यूपी में चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त एक्शन, बीएसए ने अमिताभ बच्चन सहित 8 शिक्षकों को किया निलंबित

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

मथुरा। विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर उत्तर प्रदेश शासन ने सख्ती दिखाई है। मथुरा के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) रतन कीर्ति ने आठ शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें छाता ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पाइरीन के शिक्षक अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है।

प्रदेशभर में इस समय विधानसभा मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य तेजी से चल रहा है, जिसके लिए शिक्षकों को बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन कई शिक्षकों द्वारा ड्यूटी में लापरवाही और कार्य में शिथिलता बरती जा रही थी।

इसी क्रम में बीएसए ने छाता, बलदेव, नौहझील, नंदगांव और मांट ब्लॉकों में तैनात 8 शिक्षकों को निलंबित किया है। इनमें

  • छाता प्राथमिक विद्यालय पाइरीन के अमिताभ बच्चन,
  • बलदेव प्राथमिक विद्यालय के देवेंद्र कुमार,
  • नौहझील की प्रियंका नागपाल,
  • छाता बरका विद्यालय की पूजा पांडेय,
  • छाता नगला सरदार विद्यालय की रुक्मिणी अग्रवाल,
  • छाता उच्च प्राथमिक विद्यालय ढबाला की भारती,
  • नंदगांव उच्च प्राथमिक विद्यालय के कृष्णा चंद्ररूल,
  • मांट डांगोली उच्च प्राथमिक विद्यालय के जगदीश शर्मा शामिल हैं।

बीएसए रतन कीर्ति ने बताया कि शासन के निर्देशों के बावजूद कुछ शिक्षक मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण चुनाव कार्यों में रुचि नहीं दिखा रहे थे। सभी निलंबित शिक्षकों को अपने मूल विद्यालय में हाजिरी देने के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि “निर्वाचन कार्यों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” साथ ही बाकी शिक्षकों को भी सख्त चेतावनी दी गई है कि यदि उन्होंने भी ऐसी गलती की, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment