बिहार।हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हुए चुनाव पूरी तरह से धांधली से भरे थे और “नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने मिलकर चुनाव चोरी किया है।”
राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास इसके साफ-साफ सबूत हैं, जिन्हें देश के सामने रखा जा चुका है, लेकिन अब तक BJP और चुनाव आयोग ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है।
राहुल गांधी के मुताबिक—
• हरियाणा की वोटर लिस्ट में 22 जगह ब्राजील की महिला की फोटो लगी मिली।
• एक बूथ में एक ही वोटर का नाम और फोटो 100 बार दर्ज पाया गया।
• एक ही घर के पते पर 500 वोटर रजिस्टर्ड मिले, लेकिन जांच में वहां कोई भी नहीं रहता था।
• यहां तक कि उत्तर प्रदेश के बीजेपी कार्यकर्ता हरियाणा में जाकर वोट डालते हुए पकड़े गए।
राहुल गांधी ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि इन गड़बड़ियों की उच्च स्तरीय जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।







