शहीद अधिकारी की पत्नी को मिला डीएसपी पद, राज्य सरकार ने दिखाई सम्मान की मिसाल

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर शहीदों के सम्मान में सराहनीय कदम उठाया है। हाल ही में शहीद एएसपी आकाश राव गिरुन्जे की धर्मपत्नी स्नेहा गिरुन्जे को डीएसपी पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। यह निर्णय छत्तीसगढ़ सरकार ने विशेष प्रकरण मानते हुए लिया। इस फैसले के बाद स्नेहा गिरुन्जे को डीएसपी पद पर ज्वाइनिंग दी गई है और उन्हें पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में पदस्थ भी किया गया है।

गौरतलब है कि शहीद एएसपी आकाश राव गिरुन्जे की शहादत सुकमा में आईईडी की चपेट में आने से हुई थी। उनकी शहादत को याद करते हुए राज्य सरकार ने उनकी पत्नी को यह पद देकर उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना और सम्मान व्यक्त किया है। यह नियुक्ति न केवल शहीद के परिवार के लिए राहत का कदम है, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक प्रेरणादायक संदेश भी है कि शहीदों के योगदान को भुलाया नहीं जाता।

इस कदम से सुरक्षा बलों के जवानों में भी एक सकारात्मक संदेश गया है कि राज्य सरकार उनके परिवारों के साथ हमेशा खड़ी है। यह अनुकम्पा नियुक्ति शहादत के प्रति सम्मान और समर्पण की एक मिसाल बन गई है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment