मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सफलता और सम्मान लेकर आएगा। सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा और किसी पुराने सपने के पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और समय-समय पर जरूरी जांच करवाएं।
वृषभ राशि
आज निर्णय लेते समय जल्दबाजी से बचें। कोई काम अधूरा रह सकता है, लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। माताजी की सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशि
आज पुराने मित्र से मुलाकात दिन को यादगार बना देगी। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई छोटी समस्या परेशान कर सकती है। बिजनेस में तकनीकी सुधार से लाभ होगा। आत्मविश्वास बनाए रखें।
कर्क राशि
आज का दिन दान-पुण्य और दूसरों की मदद के लिए शुभ है। किसी जरूरतमंद की सहायता करने से मानसिक शांति मिलेगी। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है, जिससे व्यस्तता बढ़ेगी। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
सिंह राशि
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव की योजना बना सकते हैं। करियर में तरक्की के संकेत हैं। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ की संभावना है। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें।
कन्या राशि
आज मेहनत का फल मिलेगा और नई उपलब्धि हासिल होगी। विद्यार्थियों के लिए यह दिन लाभदायक रहेगा। किसी से विवाद न करें और अफवाहों से दूर रहें। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
तुला राशि
आज घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। माता जी की सेहत का ध्यान रखें। अटके हुए धन की वापसी संभव है। जीवनसाथी से तालमेल बना रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज परिवार में किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। सिंगल लोगों को नया रिश्ता मिल सकता है। किसी सामाजिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। किसी की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें।
धनु राशि
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लाभ देगा। किसी यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। पुराने लेनदेन से सावधान रहें।
मकर राशि
आज व्यापार में सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप में नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। किसी सरकारी कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और दिखावे से बचें। संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय लाभकारी रहेगा।
कुंभ राशि
आज आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। हर काम को उत्साह से करेंगे, लेकिन दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। राजनीति से जुड़े लोग किसी विवाद से दूर रहें। व्यवसाय में मशीनरी या तकनीकी दिक्कत आ सकती है।
मीन राशि
आज कुछ रुकावटें सामने आएंगी, लेकिन मेहनत से आप स्थिति को संभाल लेंगे। आलस्य छोड़कर सक्रिय रहें। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। जीवन में नई दिशा की शुरुआत होगी।







