मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए धन में वृद्धि और परिवार में खुशियों का संकेत लेकर आया है। कार्यस्थल पर व्यस्त रहेंगे और घर में नए मेहमान का आगमन संभव है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और प्रेम जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करना आपके लिए शुभ होगा।
- मेष राशि (Aries Horoscope Today)
- वृष राशि (Taurus Horoscope Today)
- मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
- कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
- सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
- कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
- तुला राशि (Libra Horoscope Today)
- वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
- धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
- मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
- कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
- मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
वृष राशि (Taurus Horoscope Today)
आज आप अपनी रचनात्मकता से पहचान बनाएंगे। संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। यात्रा के दौरान उपयोगी जानकारी हाथ लगेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। पद और प्रतिष्ठा बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का योग है।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज वित्तीय मामलों में सतर्क रहें। अपने करीबियों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे। शॉपिंग या निवेश करते समय बजट का ध्यान रखें। वाहन लोन के लिए समय अनुकूल है, लेकिन शेयर मार्केट में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। अनावश्यक बहस से बचें।
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज जोखिम भरे फैसलों से दूरी बनाए रखें। तकनीकी समस्याएं तनाव दे सकती हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद बढ़ सकता है। वाहन खराब होने पर खर्च बढ़ेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
आज आपको व्यापार और करियर में नए अवसर मिलेंगे। परिवारिक कलह को सुलझाने की कोशिश करेंगे। माताजी से बातचीत जरूरी रहेगी। संतान की ओर से कोई खुशखबरी संभव है।
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। घर में पूजा-पाठ का आयोजन होगा। काम का दबाव रहेगा और खर्चे बढ़ सकते हैं।
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज ऊर्जा से भरे रहेंगे, लेकिन इसे सही दिशा में लगाएं। बिजनेस ट्रिप का योग है। पिताजी की सेहत का ख्याल रखें। बड़ा जोखिम लेने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
आज कोई मनोकामना पूरी होगी। जीवनसाथी से गुप्त बातें उजागर हो सकती हैं। करियर और रिश्तों में प्रगति होगी। धन संबंधित रुका काम पूरा होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आज किसी से गोपनीय बातें शेयर न करें। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। विरोधियों से सावधान रहें।
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कानूनी मामलों में जीत संभव है। नए लोगों से संपर्क लाभकारी रहेगा। अचानक धन लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
आज आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी और बिजनेस में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। संतान की इच्छाओं को समझने की कोशिश करें। जरूरतमंदों की मदद करना लाभकारी होगा।
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज काम का दबाव और तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी कार्य कारणों से यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सहयोग मिलेगा। बॉस की बात को नजरअंदाज न करें।







