आज का राशिफल 5 अक्टूबर 2025 – सभी 12 राशियों के लिए दैनिक भविष्यवाणी

Madhya Bharat Desk
4 Min Read

मेष राशि

आज आपको कई छोटे-मोटे कार्यों में उलझन रह सकती है। सरकारी मामलों में सावधानी बरतें। नौकरी से जुड़े निर्णय में मित्र से सलाह लाभदायक होगी। पारिवारिक सदस्यों को दी गई आपकी राय सहायक सिद्ध होगी। बच्चों के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए सुखद समाचार लेकर आएगा। अनावश्यक विवादों से दूरी बनाएं। परिवार में चल रही तनातनी दूर होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। कार्यों में आत्मनिर्भर रहें और दूसरों पर निर्भर न हों।

मिथुन राशि

आज नया घर या संपत्ति खरीदने की संभावना है। मेहनत से आपको सम्मान और सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माताजी से वाद-विवाद संभव है। ससुराल पक्ष से कोई मिलने आ सकता है।

कर्क राशि

विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाना होगा। खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े मामलों में बहस से बचें। संतान शिक्षा के लिए बाहर जा सकती है।

सिंह राशि

आज आप किसी विशेष उपलब्धि की ओर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर सहयोगी की बात चुभ सकती है, लेकिन आप मेहनत से डटे रहेंगे। जीवनसाथी को करियर में सफलता मिल सकती है। पिताजी की सलाह आपके लिए लाभकारी होगी। यात्रा में शुभ जानकारी मिल सकती है।

कन्या राशि

सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से मान-सम्मान मिलेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। बिना मांगे राय देने से बचें। भाई-बहनों से रिश्ते मधुर रहेंगे। घर में शुभ कार्य की शुरुआत होगी। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि

आज सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में आत्मनिर्भरता जरूरी है। व्यापार में प्रगति होगी। किसी निर्णय पर पछतावा हो सकता है। इच्छाएं पूरी होने की संभावना है। कीमती सामान की सुरक्षा करें।

वृश्चिक राशि

आज भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। बिजनेस में साझेदारी करनी पड़ सकती है। संतान आपके व्यवहार से असहज हो सकती है। घर की मरम्मत या नवीनीकरण का काम शुरू होगा। ऑनलाइन खरीदारी में सावधानी बरतें।

धनु राशि

भाग्य आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। पिकनिक या यात्रा का प्लान बनेगा। आसपास के लोगों से सतर्क रहें।

मकर राशि

नए कार्यों की शुरुआत का दिन है। कार्यों में सख्ती से अनुशासन लाएंगे। परिवार में नए सदस्य का आगमन संभव है। बॉस की बातों को हल्के में न लें। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में निर्णय होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि

आज का दिन मस्ती और मेल-जोल से भरा रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। बोलचाल में संयम रखें। पारिवारिक विवाद वरिष्ठों की मदद से सुलझेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

मीन राशि

आज का दिन आवश्यक कार्यों पर ध्यान देने का है। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री लाभदायक रहेगी। शेयर मार्केट में सावधानी रखें। विद्यार्थियों का मानसिक बोझ कम होगा। सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान मिलेगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment