उकवा
सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति सोनपुरी नारंगी में लगातार चार वर्षो से से नवरात्रि पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है नवरात्रि के नवदिन माता रानी के भक्तों की भीड़ लगी रही जिसमें संगीत मई आरती की गई सभी भक्तगण लीन होकर भक्ति की गई
नवरात्रि के नौ दिन किया गया विशाल भंडारे का आयोजन
सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति सोनपुरी नारंगी प्रांगण में माँ अम्बे जी की आरती के पश्चात प्रतिदिन माता रानी के चाहने वाले भक्तों के द्वारा आरती में आए सैकड़ो लोगों को विशाल भंडारा कराया जाता है जिसमें तरह-तरह के व्यंजन पुलाव, खीर पूड़ी हलवा फल मिठाइयां आदि का वितरण किया जाता है तत्पश्चात रात्रि में प्रतिदिन अनेक प्रकार के कार्यक्रम रखे गए दिन मे देवी पुराण पंडित ईशु महाराज उपाध्याय द्वारा किया गया | एवं नौ दिनों तक मात्रे फोटोग्राफी द्वारा हर छोटी-छोटी कड़ी को जोड़ने का काम किया
*सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति सोनपुरी* के द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गई जिसमे श्री राम लक्ष्मण एवं सीता माता बने नन्हें मुन्ने बच्चे, नशा मुक्ति के तहत, कश्मीर पहलगाम आतंकी हमले में, नवदुर्गा, शंकर पार्वती,पर्यावरण बचाओ, सोच बदलो देश बदलेगा आदि झांकियां दुर्गा पंडाल से होकर गांव का भ्रमण कर पुनः दुर्गा मैदान पर रावण दहन करने पहुंची इस दौरान नन्ही मुन्नी बालिकाओं के द्वारा झांकियों के आगे आगे कलश यात्रा निकाली गई।

ग्राम में चौक चौक पर रैली में चल रहे भक्तों को शर्बत, बिस्केट चॉकलेट आदि वितरण किया गया झांकी मैदान पहुंची जहां पर रावण के विशाल पुतले का विधि विधान से पंडित के द्वारा पूजा अर्चना की गई जिसमें शानदार आतिशबाजी के बीच नन्हे श्री राम के द्वारा रावण दहन किया गया उसके पश्चात रैली में प्रथम आने वाली झांकी मोबाइल से होने वाले दुष्परिणाम को जिसे राजेश राहंगडाले द्वारा 1100 रु दिया गया द्वितीय कुम्हार समाज जिसमें मिट्टी से बने आकर्षित बर्तन को जिसे सरपंच सुनील उइके द्वारा 700 रु दिया गया एवं तृतीय पुरस्कार को पंडित ई. महाराज द्वारा 500रु दिया गया ।

साथ ही साथ इनामी कूपन भी रखा गया था जिसमें प्रथम पुरस्कार कूपन नंबर 11 को रेंजर साइकिल दिया गया द्वितीय पुरस्कार नंबर 704 को एलईडी एवं तृतीय पुरस्कार नंबर 513 को मिक्सी एवं अन्य आकर्षण इनाम भी दिए गए!
फिर शुरू हुआ छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम नव किरण छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया सुबह ग्राम का भ्रमण कर मूर्ति को डीजे की धुन पर विसर्जित ग्राम के ही एक तालाब में किया गया
*इस आयोजन को सफल बनाने* के लिए मुख्य अतिथि स्वरूप मैकेनिकल इंजीनियर उकवा मोईल अजय बड़ोले, सर्व धर्म सेवा समिति अध्यक्ष जेम्स बारीक सर सचिव नितिन कुमार,संजना बर्वे, एवं युवा समाजसेवी अमन गौतम रवि पंन्द्रे,ग्राम के वरिष्ठ नागरिक ओमकार राहगडालें,किसन लाल गजभिये, मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष मनोज चौधरी, सरपंच सुनील उइके कांतिलाल चौहान, राजेश उमरे,राजेश राहंगडाले,रमेश उमरे, डॉक्टर प्रभात घुले अशोक गनवीर, नरेश उइके,नारायण राऊत, राजेश राहंगडाले, समाजसेवीसंदीप गजभिये, देवेंद्र बिसेन, सतीश उमरे,नवीन ठाकरे,संदीप धनकडे, मगेश कोलते, गुलु पंचतिलक, तपेश, विजेंद्र कटरे,अनिल उइके,संतोष चौधरी, भूमेश मात्रे अशोक कटरे राजेश ग्रसिया, हेमेंद्र मात्रे, मुकेश शनिचरे हिमांशु मेश्राम भोजराज बिसेन आदि एवं ग्राम सोनपुरी नारंगी के समस्त भक्तगण



