साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। विजय देवरकोंडा संग सगाई और शादी की खबरों के बीच अब उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फैंस जिस दिन का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे, आखिरकार उसकी घोषणा कर दी गई है।
7 नवंबर को होगी रिलीज
फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ में रश्मिका मंदाना और दीक्षित शेट्टी की जोड़ी नजर आने वाली है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। यह मूवी 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। खास बात यह है कि यह फिल्म तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी।
रश्मिका ने शेयर किया टीजर
रश्मिका मंदाना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का टीजर और रिलीज डेट शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मुझे पता है आप सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब वह घड़ी आ गई है। ‘द गर्लफ्रेंड’ 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”
टीजर की खास झलक
1 मिनट 49 सेकंड के टीजर में रश्मिका और दीक्षित शेट्टी एक रेस्टोरेंट में बैठे नजर आते हैं। बातचीत के दौरान रश्मिका पूछती हैं – “क्या मैं तुम्हारे टाइप की हूं? कैसे तय होता है कि दो लोग एक-दूसरे के लिए बने हैं और उन्हें इसका पता कब चलता है?” इस पर विक्रम (दीक्षित) कहते हैं – “मत बताओ कि अब तुम सोच रही हो कि क्या मैं तुम्हारे लिए सही हूं।” रश्मिका मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं – “मैं भी यही सोच रही हूं।”
फैंस में बढ़ा उत्साह
टीजर रिलीज के बाद से ही फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म के डायलॉग और रश्मिका-दीक्षित की कैमिस्ट्री खूब वायरल हो रही है।







