छत्तीसगढ़ जेल विभाग में रजत जयंती महोत्सव की शुरुआत, रक्तदान शिविर और प्रदर्शनी से हुआ शुभारंभ

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत महोत्सव के अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार 03 अक्टूबर 2025 से 10 अक्टूबर 2025 तक जेल विभाग में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस श्रृंखला की शुरुआत आज 03 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय जेल, रायपुर में रक्तदान शिविर से हुई।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए डीजी जेल, श्री हिमांशु गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में जेल विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और हर स्वस्थ नागरिक को स्वेच्छा से कम से कम वर्ष में एक बार रक्तदान करना चाहिए।

जेल डीजी श्री हिमांशु गुप्ता को रक्तदान प्रमाण पत्र प्रस्तुत करते हुए चिकित्सक
जेल डीजी श्री हिमांशु गुप्ता को रक्तदान प्रमाण पत्र प्रस्तुत करते हुए चिकित्सक

इस अवसर पर डीजी जेल श्री हिमांशु गुप्ता, जेल अधीक्षक श्री योगेश सिंह क्षत्री सहित कुल 28 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। इनमें जेल विभाग के 22 कर्मी तथा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के 4 कर्मी भी शामिल थे।

केन्द्रीय जेल, अंबिकापुर में जेल उत्पाद क्रय करते हुए आम जनता
केन्द्रीय जेल, अंबिकापुर में जेल उत्पाद क्रय करते हुए आम जनता

रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत राज्य के सभी पांच केंद्रीय जेलों—रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर में जेल उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जहां आम जनता किफायती दरों पर सामान खरीद सकती है।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की सभी 33 जेलों में रक्तदान शिविरों के साथ-साथ निरुद्ध बंदियों के लिए कल्याणकारी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment