रायपुर।भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में महिला मोर्चा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की स्वीकृति के बाद महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षों और महामंत्रियों की नई सूची आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है।
प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकण्डे द्वारा जारी आदेश में कई जिलों में नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया गया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।
सूची के अनुसार कांकेर, सुकमा, बीजापुर, बिलासपुर ग्रामीण, सक्ती, जांजगीर-चांपा, जशपुर समेत अन्य जिलों में महिला मोर्चा की कमान अनुभवी और सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। संगठन नेतृत्व का मानना है कि इन बदलावों से महिला मोर्चा को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना है, ताकि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और चुनावी गतिविधियों में महिला मोर्चा प्रभावी भूमिका निभा सके।








