रायपुर वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगाना अब अनिवार्य हो गया है। जो वाहन मालिक अब तक अपनी गाड़ियों पर यह प्लेट नहीं लगवा पाए हैं, उनके लिए अब मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। ट्रैफिक विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि दशहरा के बाद बिना HSRP वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अगर आपने अपनी गाड़ी पर अभी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाई है, तो अब तुरंत लगवा लें, क्योंकि नियमों का उल्लंघन करने पर ₹3000 तक का ई-चालान सीधे घर भेजा जाएगा। यह चालान ट्रैफिक पुलिस के स्मार्ट कैमरों और सर्विलांस सिस्टम के जरिए ऑटोमेटिक तरीके से जारी होगा।
HSRP लगाने का मकसद वाहनों की पहचान को सुरक्षित और एकसमान बनाना है। इससे चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलती है और पुलिस के लिए वाहन ट्रैकिंग आसान होती है। ट्रैफिक विभाग लगातार सोशल मीडिया और जागरूकता अभियान के जरिए लोगों से अपील कर रहा है कि वे जल्द से जल्द अपनी गाड़ियों पर HSRP लगवाएं।
ट्रैफिक पुलिस ने कहा है:
यह सिर्फ नियम नहीं बल्कि आपकी सुरक्षा से जुड़ा कदम है। दशहरा के बाद कोई छूट नहीं मिलेगी। जिन वाहनों पर HSRP नहीं होगी, उन्हें सीधे ई-चालान मिलेगा।







