‘कांतारा चैप्टर 1’ का नया धमाकेदार गाना ‘रिबेल’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और फिल्म के निर्देशक-एक्टर ऋषभ शेट्टी की जबरदस्त जुगलबंदी देखने को मिली।
ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका दूसरा गाना जारी कर दर्शकों में और भी उत्साह बढ़ा दिया है।
ढोल की थाप पर थिरके दिलजीत और ऋषभ
गाने ‘रिबेल’ में दिलजीत दोसांझ ने न केवल अपनी आवाज़ दी है, बल्कि स्क्रीन पर भी अपने अलग लुक से फैंस को चौंका दिया। सफेद धोती, पर्पल बंडी और पगड़ी पहने दिलजीत इस गाने में ढोल बजाते और डांस करते नजर आते हैं। खास बात यह है कि गाने के अंत में ऋषभ शेट्टी भी दिलजीत के साथ ढोल बजाते दिखते हैं।
सरप्राइज पैकेज बने दिलजीत दोसांझ
गाने में दिलजीत दोसांझ का ट्रेडिशनल लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। उनकी एनर्जी और ऋषभ शेट्टी की मौजूदगी ने इस गाने को और खास बना दिया है। इससे पहले फिल्म का पहला गाना ‘ब्रह्म कलश’ रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
‘कांतारा चैप्टर 1’ को ऋषभ शेट्टी ने खुद लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ गुलशन देवैया और रुक्मिणी वसंत भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। रिलीज से पहले ही फिल्म ने जबरदस्त बज बना लिया है और अब देखना होगा कि यह बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है।



