शुभमन गिल बोले: भारत टेस्ट में संतुलित पिचों पर खेलना चाहता है, बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मिले फायदा

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान शुभमन गिल ने साफ कहा कि टीम घरेलू मैचों में सिर्फ टर्निंग ट्रैक पर निर्भर नहीं रहना चाहती। गिल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारतीय टीम ऐसी पिचों पर खेलना चाहती है जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण हों।

गिल ने कहा, “मेरे कप्तान बनने से पहले क्या प्लानिंग हुई थी, मैं उस पर कुछ नहीं कह सकता। लेकिन अब हम ऐसी विकेटों पर खेलना चाहते हैं, जहां स्पिन, रिवर्स स्विंग और तेज गेंदबाजी—सबका परीक्षण हो सके।”

पहले मैच की पिच पर घास जमी होने की वजह से गिल ने तीसरे तेज गेंदबाज को टीम में शामिल करने के संकेत दिए। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम फैसला मैच से पहले ही लिया जाएगा।

उन्होंने यह भी माना कि हाल ही में एशिया कप में टी20 क्रिकेट खेलने के बाद खिलाड़ियों को टेस्ट फॉर्मेट में ढलने के लिए कम समय मिला है। गिल और जसप्रीत बुमराह दुबई से सीधे टीम से जुड़े हैं। बुमराह को लेकर गिल ने कहा कि उनका चयन कार्यभार प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा और हर मैच के हालात देखकर फैसला लिया जाएगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment