RGPV भोपाल में छात्रों पर बढ़ता डर: NSUI पदाधिकारी पर मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) एक बार फिर मारपीट की घटनाओं के चलते सुर्खियों में है। दो दिनों के भीतर लगातार दूसरी बार छात्रों के साथ हिंसा हुई है, जिससे परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

ताज़ा घटना में NSUI महासचिव पीयूष पवार पर एक छात्र को पीटने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्र ने शिकायत में बताया कि उसे प्रोटेस्ट में जाने से मना करने पर पिटाई की गई। आरोप है कि करीब 50 छात्रों को पीटा गया और इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित ने गांधीनगर थाने में लिखित आवेदन देकर FIR दर्ज करने की मांग की है।

इससे पहले, सोमवार रात को एपीजी हॉस्टल में जूनियर छात्रों से मारपीट की गई थी। आरोप है कि कुछ सीनियर्स ने मुंह पर कपड़ा बांधकर हॉस्टल में मौजूद छात्रों पर हॉकी और लोहे की रॉड से हमला किया था। इस घटना के बाद से जूनियर्स में डर का माहौल बना हुआ है।

लगातार हो रही हिंसक घटनाओं से छात्रों और अभिभावकों में चिंता गहरी हो रही है। जहां एक ओर विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment