पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लिखा –
“मैं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को 7258/- रुपए अदा करने का वचन देता हूँ। वैसे तो शासकीय आवास में संपत्ति कर नहीं लगता, फिर भी जिस पाटन सदन को मैंने पौने दो साल पहले खाली कर दिया था, आज विष्णु देव सरकार ने मुझे नोटिस भेजा है।”

भूपेश बघेल ने आगे कहा –
“मुझे बताया गया है कि मुझे 7258 रुपए का भुगतान करना है। भले ही यह नोटिस अवैध हो, लेकिन फिर भी मैं माननीय मुख्यमंत्री जी की इच्छा पूरी करूँगा। अच्छा है कि वे भी तैयार रहें क्योंकि उनकी सरकार ‘कुनकुरी सदन’ का भी टैक्स मांगेगी।”
जानकारी के अनुसार, यह नोटिस नगर निगम द्वारा भेजी गई थी, जिस पर भूपेश बघेल ने सार्वजनिक रूप से कहा कि वे राशि का भुगतान करेंगे।



