बलौदाबाजार।सूरजपुर में हेडमास्टर के कथित नशे की हालत वाले वायरल वीडियो के बाद अब बलौदाबाजार जिला अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक स्वास्थ्य कर्मचारी ड्यूटी के दौरान कथित रूप से नशे की हालत में लड़खड़ाता और झूमता हुआ दिखाई दे रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारी को शो कॉज नोटिस जारी किया है। कर्मचारी से निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब मांगा गया है। विभाग का कहना है कि जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली और ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।






