मुंबई में कैंसिल हुआ ‘द बंगाल फाइल्स’ का शो, भड़के फैंस बोले– यह शिवाजी महाराज की भूमि है

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

मुंबई।विवेक अग्निहोत्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ शुक्रवार 5 सितंबर को रिलीज हो गई, लेकिन इसकी शुरुआत विवादों से घिर गई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई के कांजुरमार्ग स्थित एक थिएटर में अचानक शो कैंसिल होने पर दर्शक नाराज होते दिखाई दे रहे हैं।

आधे टिकट बिकने के बाद भी कैंसिल

जानकारी के मुताबिक, निर्धारित शो अचानक रद्द कर दिया गया जबकि 50% से अधिक टिकट पहले ही बुक हो चुके थे। वीडियो में टिकट काउंटर पर गुस्साए दर्शकों की भीड़ नजर आ रही है। एक यूजर ने कहा, “हम 9 बजे के शो के लिए आए थे, लेकिन बिना कारण कैंसिल कर दिया गया। सुबह के शो के लिए कम से कम 50 लोग मौजूद थे।”

‘ये शिवाजी महाराज की भूमि है…’

वायरल वीडियो में एक दर्शक कहते सुना गया– “ये शिवाजी महाराज की भूमि है, कोलकाता नहीं।” दर्शकों का कहना है कि फिल्म की रिलीज के बावजूद शो रद्द किया जाना अन्यायपूर्ण है और वे इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक मानते हैं।

‘द बंगाल फाइल्स’ फिल्म के बारे में

‘द बंगाल फाइल्स’ में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार जैसे बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे की कहानी पर आधारित है, जिसमें हजारों लोगों की जान गई थी। रिलीज से पहले ही फिल्म कोलकाता में विरोध का सामना कर रही थी और अब मुंबई में शो कैंसिल होने से विवाद और गहराता दिख रहा है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment