छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के 7 अधिकारी IPS में पदोन्नत, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना – देखें पूरी लिस्ट

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा (SPS) के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रमोशन मिला है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने 27 अगस्त 2025 को इसकी अधिसूचना जारी कर दी।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 26 अगस्त 2025 को चयन सूची 2024 को मंजूरी प्रदान की थी। यह सूची चयन समिति की बैठक में 6 अगस्त 2025 को तैयार की गई थी। इसके आधार पर छत्तीसगढ़ कैडर के सात अधिकारियों को आईपीएस में पदोन्नत किया गया है।

IPS में पदोन्नत होने वाले अधिकारी

  • पंकज चंद्रा (जन्म: 21 जून 1972)
  • भावना पांडेय (जन्म: 11 नवम्बर 1974)
  • विमल कुमार बाईस (जन्म: 1 जुलाई 1968)
  • हरीश राठौर (जन्म: 6 जुलाई 1971)
  • वेदव्रत सिरमौर (जन्म: 22 फरवरी 1972)
  • राजश्री मिश्रा (जन्म: 19 जून 1970)
  • श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा (जन्म: 8 जुलाई 1977)

मंत्रालय का आदेश और पदस्थापना

गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, इन सभी अधिकारियों को छत्तीसगढ़ कैडर में सात रिक्त पदों पर नियुक्त किया गया है। इस प्रमोशन से जहां अधिकारियों का मनोबल ऊंचा हुआ है, वहीं राज्य पुलिस सेवा के अन्य अफसरों में भी उत्साह का माहौल है।

पदोन्नति के बाद अब ये अधिकारी बतौर IPS अधिकारी जिला पुलिस अधीक्षक (SP) और उससे ऊपर के पदों पर कार्य कर सकेंगे। गौरतलब है कि IPS अधिकारियों की नियुक्ति UPSC द्वारा की जाती है, जबकि छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के अधिकारियों का चयन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के माध्यम से होता है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment