छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान: 80 साल से अधिक उम्र के पेंशनरों को अब मिलेगी अतिरिक्त पेंशन

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

छत्तीसगढ़ सरकार ने बुजुर्ग पेंशनरों के लिए एक अहम फैसला लिया है। अब राज्य के 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेंशनरों और परिवार पेंशनरों को उनकी उम्र के अनुसार अतिरिक्त पेंशन (Additional Pension) दी जाएगी।

वित्त विभाग ने 14 अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी पेंशन संवितरण अधिकारियों और बैंकों को इसका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अतिरिक्त पेंशन का लाभ ऐसे मिलेगा

  • 80 से 85 वर्ष तक – मूल पेंशन का 20% अतिरिक्त
  • 85 से 90 वर्ष तक – मूल पेंशन का 30% अतिरिक्त
  • 90 से 95 वर्ष तक – मूल पेंशन का 40% अतिरिक्त
  • 95 से 100 वर्ष तक – मूल पेंशन का 50% अतिरिक्त
  • 100 वर्ष से अधिक – मूल पेंशन का 100% अतिरिक्त

यह पेंशन उस माह के पहले दिन से लागू होगी, जिसमें पेंशनर निर्धारित आयु पूरी कर लेंगे। उदाहरणस्वरूप, यदि किसी का जन्म 15 जनवरी 1943 को हुआ है, तो उन्हें 1 जनवरी 2023 से अतिरिक्त पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

राज्य सरकार का यह कदम वरिष्ठ नागरिकों के लिए संवेदनशील और राहतकारी माना जा रहा है।

विष्णु देव साय ने शुरू किया साइबर जागरूकता अभियान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को रायपुर स्थित अपने निवास परिसर से SBI Cyber Satarkata Rath (Audio-Video Van) को हरी झंडी दिखाकर राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान की शुरुआत की।

सीएम साय ने लोगों से अपील की कि वे अपनी बैंकिंग जानकारी जैसे पासवर्ड, OTP और अकाउंट डिटेल्स किसी से साझा न करें और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी रोजाना नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं, ऐसे में थोड़ी सी सावधानी से धोखाधड़ी से बचा जा सकता है।

इस अभियान के तहत ऑडियो-वीडियो संदेश, नुक्कड़ नाटक और कठपुतली नाटक के माध्यम से आम जनता को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाएगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment