बिलासपुर।बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। काम की धीमी गति और बार-बार चेतावनी के बावजूद प्रगति न होने पर 3 करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाते हुए ठेका निरस्त कर दिया गया है।
गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर पर सबसे बड़ी कार्रवाई
इंदिरा सेतु से पुराने पुल तक सड़क और रिटेनिंग वॉल समेत अन्य निर्माण कार्यों के लिए 49.94 करोड़ रुपये की लागत का ठेका गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर को दिया गया था।
समयावधि बीत जाने के बावजूद काम अधूरा रहा। पहले 37.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, लेकिन सुधार न होने पर 14 अगस्त को 2.99 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका गया और ठेका रद्द कर दिया गया।
कुल मिलाकर कंपनी पर 3.10 करोड़ रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।
श्रद्धा कंस्ट्रक्शन पर भी पेनाल्टी
मंगला क्षेत्र में एसटीपी और नाला निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर श्रद्धा कंस्ट्रक्शन पर भी कई बार जुर्माना लगाया गया है।
- 10 एमएलडी एसटीपी पर 94.78 लाख रुपये
- 6 एमएलडी एसटीपी पर 60.83 लाख रुपये
- पहले 26.07 लाख रुपये (19 मई को)
इस तरह श्रद्धा कंस्ट्रक्शन पर कुल 1.64 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।
अटल पथ के लिए नया टेंडर जारी
ठेका निरस्त होने के बाद अरपा तट संवर्धन योजना के तहत इंदिरा सेतु से नए पुल तक सड़क निर्माण के लिए 9.73 करोड़ रुपये का नया टेंडर जारी किया गया है। यह मार्ग “अटल पथ” के नाम से जाना जाएगा।



